छत्रपती संभाजीनगर प्रतिनिधि – गोकुलसिंग राजपूत
लातूर में अखिल भारतीय भ्रष्टाचार निर्मूलन संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अधिवेशन में हुआ सम्मान
लातूर : अखिल भारतीय भ्रष्टाचार निर्मूलन संघर्ष समिति के छत्रपती संभाजीनगर जिला अध्यक्ष परमानंदजी शुक्ला को समिति के लातूर में आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन में प्रतिष्ठित “शहीद भगतसिंह योद्धा राष्ट्रीय पुरस्कार 2026” से सम्मानित किया गया।
यह पुरस्कार उनके सामाजिक कार्यों, जनहित के उपक्रमों तथा राष्ट्रहित में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए प्रदान किया गया। संगठन की ओर से प्रतिवर्ष पदाधिकारियों द्वारा वर्षभर किए गए सामाजिक एवं जनहितकारी कार्यों को ध्यान में रखते हुए उन्हें सम्मानित किया जाता है।
मराठवाड़ा मुक्ति संग्राम दिवस के अवसर पर 17 सितंबर को लातूर में समिति का वार्षिक राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजित किया गया। इस अधिवेशन में महाराष्ट्र सहित देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
परमानंदजी शुक्ला को यह राष्ट्रीय पुरस्कार समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं स्वतंत्रता सेनानी प्रदीप बाबा पाटील खांडापूरकर तथा अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद के पौत्र अमित आजाद तिवारी के हाथों प्रदान किया गया। इस अवसर पर शुक्ला का पुष्पगुच्छ, पुष्पहार एवं सम्मानपत्र देकर सत्कार किया गया।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष पृथ्वीराजसिंह पाटील खांडापूरकर, महिला आघाड़ी की प्रदेश अध्यक्ष रानीताई स्वामी, लताताई त्रिवेदी, उषाताई मिश्रा, नेहाजी तिवारी आजाद सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे।
सूखा घोषित करने की मांग को लेकर लातूर जिलाधिकारी कार्यालय पर मोर्चा
राष्ट्रीय अधिवेशन के बाद मराठवाड़ा में उत्पन्न सूखे जैसी स्थिति को देखते हुए समिति की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं स्वतंत्रता सेनानी प्रदीप बाबा पाटील खांडापूरकर के नेतृत्व में लातूर जिलाधिकारी कार्यालय पर विशाल मोर्चा निकाला गया।
इस दौरान मराठवाड़ा और विदर्भ सहित संपूर्ण महाराष्ट्र में मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए सूखा घोषित करने की मांग की गई। विभिन्न मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी कार्यालय में सौंपा गया।
संगठन के पदाधिकारियों के अनुसार, जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप पाटील खांडापूरकर से दूरभाष पर विविध मांगों के संबंध में विस्तृत चर्चा की तथा आठ दिनों के भीतर मांगों के संबंध में लिखित निर्णय देने का आश्वासन दिया।
राष्ट्रीय अधिवेशन का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं
परमानंदजी शुक्ला को राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने के बाद अखिल भारतीय भ्रष्टाचार निर्मूलन संघर्ष समिति के विभिन्न पदाधिकारियों ने उनका अभिनंदन करते हुए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर नवनियुक्त राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष पृथ्वीराजसिंह पाटील खांडापूरकर, अधिवक्ता रानीताई स्वामी, जिला अध्यक्ष प्रदीप जगताप पाटील, सावळदबारा के मराठवाड़ा विभागीय अध्यक्ष गोकुलसिंग राजपूत, गजानन काले, ईश्वर हिवाले, शंकर भामरे, तहसील अध्यक्ष सुनील चोरमारे, जिला कार्याध्यक्ष दिलीप देशमुख, संदीप राजपूत, कोषाध्यक्ष मुरलीधर दाभाडे, महिला आघाड़ी की प्रदेश उपाध्यक्ष अंजना राजपूत, जिला शहर अध्यक्ष परमानंदजी शुक्ला, महिला आघाड़ी की मराठवाड़ा विभागीय अध्यक्ष लताताई त्रिवेदी, उषाताई मिश्रा, गजानन काले पाटील, जिला उपाध्यक्ष प्रवीण धाकारे तथा खुलताबाद तहसील अध्यक्ष दत्तू शिंदे सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे।
छत्रपती संभाजीनगर जिले के पदाधिकारियों ने परमानंदजी शुक्ला के सामाजिक एवं जनहितकारी कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।






